देवघर: झारखंड की सीमा से सटे बिहार के जमुई स्थित देवघर- चकाई सड़क पर मोहनपुर गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतक देवघर के रहने वाले थे. घटना रविवार सुबह की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से चलने वाली कार, अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकराई. टक्कर इतना तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सीट समेत कार के कई अंदरूनी हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गए. घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजवाया. (नीचे भी पढ़े)
हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि कार सवार झारखंड के देवघर जिला थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ला के रहने वाले थे, जो बिहार स्थित जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धदौर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे. शादी पूरी होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. घर लौटने के क्रम में ही ये घटना हुई. विदित हो कि मृतकों की पहचान कृष नंदन सिंह है, वहीं रिंकू देवी की पति ललन सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे. पुलिस ने इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को भेज दिया है.पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है.














