जमशेदपुर : जमशेदपुर की बिजली महंगी होगी. इसको लेकर मंगलवार को जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब में झारखंड राज्य नियामक आयोग (जेएसइआरसी) की जनसुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से अपना पहले प्रेजेंटेशन दिया गया. आयोग के चेयरमैन न्यायमूर्ति नवनीत कुमार और विधा सदस्य महेंद्र प्रसाद की देखरेव में यह जानकारी दी गयी कि कितना महंगा बिजली होगा. इस दौरान लोगों के सुझाव लिये गये. अधिकांश लोगों ने नये रेट का समर्थन किया और ज्यादा विरोध नहीं किया. वहीं, आयोग के चेयरमैन ने कहा कि वे सारे मुद्दे को देखेंगे. रायशुमारी अभी और की जायेगी, जिसके बाद फैसला सुनाया जायेगा. जमशेदपुर में बिजली की सप्लाइ करने वाली कंपनी टाटा स्टील और सरायकेला-खरसावां जिले में सप्लाइ करने वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसइआरसी) को बिजली टैरिफ बढ़ाने का आवेदन दिया है. 1 अप्रैल 2025 को ही जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में नया टैरिफ लागू किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
करीब 7 माह बाद नवंबर में फिर से 2026-2027 के बिजली टैरिफ के लिए नया आवेदन दिया गया है. इससे घरेलू उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है. नये प्रस्ताव के अनुसार, जमशेदपुर में फिक्स चार्ज में 5 से 50 रुपये और एनर्जी चार्ज में 40 से 80 पैसे प्रति यूनिट तक वृद्धि की बात कही गयी है. अप्रैल-2025 में जमशेदपुर में फिक्स चार्ज में 4 से 20 रुपये और एनर्जी चार्ज में 10 से 60 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गयी थी. वहीं, सरायकेला-खरसावां में फिक्स चार्ज में 20 से 50 रुपये और एनर्जी चार्ज में 60 पैसे से 1 रुपये 75 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की मांग की गयी है. अप्रैल-2025 में सरायकेला-खरसावां जिले में फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन एनर्जी चार्ज में 6 से 12 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गयी थी. वहीं, नये प्रस्ताव में भी दोनों जिलों में अस्थायी कनेक्शन के लिए फिक्स चार्ज और एनर्जी चार्ज 1.50 गुना ज्यादा रखने की मांग है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रस्तावित बिजली टैरिफ
जमशेदपुर
उपभोक्ता— फिक्स चार्ज- एनर्जी चार्ज (वर्तमान)— फिक्स चार्ज—एनर्जी चार्ज (प्रस्तावित)
डोमेस्टिक एलटी (0 से 100 यूनिट)– 34 रुपये- 3.10 रुपये— 40 रुपये- 3.50 रुपये
डोमेस्टिक एलटी (100 यूनिट के ऊपर)– 70 रुपये- 5.30 रुपये- 80 रुपये- 5.95 रुपये
डोमेस्टिक हाइटेंशन- 95 रुपये- 5.25 रुपये- 110 रुपये- 5.90 रुपये
सिंचाई व कृषि सेवा- 22 रुपये- 5.60 रुपये- 30 रुपये- 6.30 रुपये
कॉमर्शियल सेवाएं- 130 रुपये- 6.00 रुपये- 150 रुपये- 6.85 रुपये
लो टेंशन इंडस्ट्रियल- 150 रुपये- 5.75 रुपये- 170 रुपये- 6.45 रुपये
हाइटेंशन इंडस्ट्रियल- 400 रुपये- 6.30 रुपये – 450 रुपये – 7.10 रुपये
स्ट्रीट लाइट- 134 रुपये- 6.50 रुपये – 160 रुपये – 7.30 रुपये
रेलवे ट्रैक्शन, इंजीनियरिंग और अन्य वितरण- 400 रुपये – 6.40 रुपये – 450 रुपये –7.20 रुपये (नीचे भी पढ़ें)
सरायकेला-खरसावां
उपभोक्ता— फिक्स चार्ज- एनर्जी चार्ज (वर्तमान)— फिक्स चार्ज—एनर्जी चार्ज (प्रस्तावित)
घरेलू ग्रामीण– 40 रुपये- 3 रुपये – 60 रुपये – 3.60 रुपये
घरेलू शहरी- 75 रुपये – 3.25 रुपये – 100 रुपये – 3.90 रुपये
घरेलू सेवाएं एचटी– 75 रुपये — 3.10 रुपये – 100 रुपये – 3.70 रुपये
सिंचाई व कृषि सेवाएं- 20 रुपये – 3.90 रुपये —30 रुपये — 4.80 रुपये
कॉमर्शियल ग्रामीण- 75 रुपये — 3 रुपये — 100 रुपये –3.60 रुपये
कॉमर्शियल शहरी– 150 रुपये – 4.15 रुपये -190 रुपये – 3.90 रुपये
डीएसआरयू (सीएस 5 केडब्ल्यू-) 40 रुपये – 3 रुपये – 100 रुपये -3.60 रुपये
डीएसयूआर (सीस 5 किलोवाट)-75 रुपये- 3.25 रुपये – 190 रुपये – 4.95 रुपये
लो टेंशन औद्योगिक– 150 रुपये – 4.50 रुपये – 190 रुपये – 5.40 रुपये
हाइटेंशन 11 केवी- 350 रुपये – 4.90 रुपये – 422 रुपये – 5.85 रुपये
हाइटेंशन 33 केवी– 350 रुपये – 4.90 रुपये – 420 रुपये -5.85 रुपये
स्ट्रीट लाइट- 60 रुपये – 5.25 रुपये – 80 रुपये – 6.30 रुपये
रेलवे ट्रैक्शन, इंजीनियरिंग व अन्य- 190 रुपये – 5.80 रुपये – 230 रुपये – 5.75 रुपये




