जमशेदपुर : रीना सिन्हा सलोनी को स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान (2024-25) प्रदान किए जाने की आधिकारिक घोषणा की गई है. ये सम्मान साहित्य क्षेत्र में दीर्घकालिक गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक योगदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है. इन सम्मानों के लिए गठित जूरी समिति में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी, डॉ माया प्रसाद एवं सिस्टर डॉ मेरी ग्रेस शामिल थीं. रीना सिन्हा सलोनी नें हिंदी और भोजपुरी में प्रचुर सृजन किया है. उनके काव्य संकलन “ एक दिन अचानक“ ने पाठकों का ध्यान आकर्षित किया है और काफी सुर्खियां बटोरी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
रीना सिन्हा एक संवेदनशील कवियित्री हैं जिनकी लेखनी स्त्री-विमर्श और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर निरंतर चली है. इनकी रचनाएं देश भर की अलग-अलग पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशित होती रही हैं. मुक्त छंद और छंदबद्ध रचनाओं के अलावा ये आलेख, संस्मरण और कहानियां भी लिखती हैं. रीना सिन्हा सलोनी तुलसी भवन साहित्य समिति और अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जमशेदपुर की सक्रिय सदस्य हैं.





