बहरागोड़ा: शिक्षा जगत के एक स्तंभ और बहरागोड़ा कालेज की नींव रखने वाले प्रख्यात व्याख्याता स्व रसराज राणा के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है. इसको लेकर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में शनिवार को एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया.
डॉ दिनेश षाड़ंगी ने रसराज राणा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनका जाना बहरागोड़ा के लिए एक अपुरणीय क्षति है. (नीचे भी पढ़े)
बहरागोड़ा कालेज की स्थापना में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. वे एक कुशल शिक्षक होने के साथ साथ एक समाज के मार्गदर्शक भी थे. उनका जाने से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में तो रिक्कता आयी है. उसे भरना कठिन होगा. इस मौके पर मुख्य रुप से सुदीप पटनायक, जीत वाहन उरांव, जयंत दास, मुन्ना दास, हुकुम महतो, मृत्युंजय साऊ, सनक कर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे.














