
पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के टाटा हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी लाइन होटल के समीप अनियंत्रित पार्वती बस के चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई है घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा एवं बसों के तेजी में नियंत्रण की मांग को लेकर टाटा हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है जो समाचार लिखे जाने तक जारी है .मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के तुमुंग टोला डुमरटाण्ड के घासीराम किस्कू (41 वर्ष ) के रूप में हुई है(नीचे भी पढ़े)

.
आधा किलोमीटर तक साइकिल सवार को घसीटा:
मिली जानकारी अनुसार घटना रविवार दोपहर दो बजे की है पार्वती बस तेजी से हाता की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रही थी इस दौरान तुड़ी में दास धर्मकांटा के समीप साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया. यह बस साइकिल सवार को घसीटते हुए आधा किलोमीटर से अधिक ले जाकर तुड़ी लाइन होटल के समीप रुका मृतक के शरीर के अवशेष पूरे सड़क पर स्पस्ट दिख रहे है.(नीचे भी पढ़े)

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए सड़क को जाम कर दिया है. पोटका एवं कोवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुच ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं पर आक्रोशित ग्रामीण नही मान रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक सडक जाम है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की भारी कतार लग गई है .














