जमशेदपुर : जुगसलाई में वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह दिखा. जुगसलाई के वार्ड नंबर 1 से 11 तक में सबसे ज्यादा वोटिंग देखी गयी, जहां ज्यादातर मुसलिम समुदाय के लोग वोटिंग करते नजर आये. महिलाओं से लेकर युवाओं में खासा जोश देखा गया. वहीं, अन्य वार्ड में भी भीड़ थी, लेकिन वहां करीब 20 से 23 फीसदी तक ही मतदान हुआ, लेकिन वार्ड नंबर 1 से 11 तक में 30 फीसदी तक मतदान हुआ, जो बताता है कि किस तरह मतदाताओं में जोश है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर, जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में जुगसलाई गुरुद्वारा में बने बूथ में दो पक्षों में मारपीट भी हो गयी. इस दौरान वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों के बीच मारपीट की घटना घटी, जिसको लेकर काफी बवाल हुआ. बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया गया. इसके अलावा शांतिपूर्ण मतदान होता नजर आया. जुगसलाई आरपी पटेल हाई स्कूल में भी हंगामा हुआ. बाद में पुलिस ने वहां मामले को शांत कराया. वोगस वोटिंग देने का आरोप लगाया गया. दूसरी ओर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त व्यक्ति हिदायतुल्लाह खान वोटरों पर दबाव बना रहा है. जुगसलाई के वार्ड नंबर 1 विरोधी दल के एगेंटों को भगा दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

जुगसलाई नगर परिषद का मतदान (सुबह 11 बजे तक)
वार्ड नंबर—–कुल मतदाता—–कुल वोट पड़े—कुल टर्नआउट फीसदी
1——–2386——–442——–18.50%
2——–3135——–660——–21.10%
3——–3392——–671——–19.80%
4——–3258——–811——–24.90%
5——–2390——–739——–30.90%
6——–1193——–389——–32.60%
7——–2724——–639——–23.50%
8——–1308——–399——–30.50%
9——–911——–279——–30.60%
10——–1912——–656——–34.30%
11——–1696——–615——–36.30%
12——–2026——–475——–23.40%
13——–2271——–615——–27.10%
14——–1274——–308——–24.20%
15——–1346——–264——–19.60%
16——–2279——–509——–22.30%
17——–1991——–371——–18.60%
18——–2935——–645——–22.00%
19——–1920——–353——–18.40%
20——–1036——–232——–22.40%
21——–1954——–441——–22.60%
22——–900——–205——–22.80%














