जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 के बूथ नंबर 1 (सेंट जॉन स्कूल) में जमकर हंगामा हुआ. बताया जाता है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के एजेंट द्वारा एक समुदाय विशेष की हो रही वोटिंग का जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी. मारपीट के बाद प्रत्याशी रिंकू सिंह वहां पहुंची. वे धरने पर बैठ गयी है और उसके खिलाफ नारेबाजी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इन लोगों का कहना है कि जब तक चुनाव आयोग, डीसी हस्तक्षेप नहीं करेंगे तब तक ये लोग धरने पर बैंठे रहेंगे. समर्थकों का कहना है कि वार्ड नंबर 9 सेंसेटिव बूथ है. यहां पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की मांग की गयी थी. परंतु यहां झारखंड पुलिस के जवानों को ड्यूटी दी गयी है. फिलहाल रिंकू सिंह के साथ साथ अन्य समर्थक धरने पर बैठे है और वोट चोरी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है.














