जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला और पश्चिम सिंहभूम के नगर निकायों में चनाव हो रहा है. दोपहर तीन बजे तक आदित्यपुर नगर निगम में कुल 46.84 फीसदी, सरायकेला नगर पंचायत में 63.07 फीसदी और कपाली नगर परिषद में 48.22 फीसदी मतदान हो चुका था. वहीं. पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद खंड ख में 46.87 फीसदी और चाईबासा नगर परिषद खंड ख में 48.61 फीसदी मतदान हुआ है. इन दोनों जिलो में चुनाव को लेकर काफी सतर्कता बरती गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया. आदित्यपुर नगर निगम में सबसे रोचक मुकाबला हो रहा है.














