बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया गांव में बीती रात हाथी प्रवेश कर जमकर उपद्रव किया है. हाथी ने गांव निवासी गोबिंद माईति के घर के गेट को तोड़ा, प्रह्लाद गिरी के घर के दीवार को तोड़ा, छोटू दे की दुकान के गेट को तोड़कर अनाज खाया और धानघोरी गांव में खेत में प्रवेश कर फसल को पेरों तलें रोंदकर बर्बाद कर दिया है. हाथी के इस उपद्रव से ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है. (नीचे भी पढ़ें)
मामले की सूचना पाकर शुक्रवार को पंचायत के मुखिया राम मुर्मू और वन रक्षी के साथ गांव पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया और लोगों के बीच मुआवजा फर्म का वितरण किया. मौके पर मुखिया ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे प्रयास करेंगे कि जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों को विभाग द्वारा उचित मुआवजा राशि मिल सके.







