रामगोपाल जेना,चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों के रोगियों के बीच फ़लो का वितरण किया गया. सदर अस्पताल के उप सिविल सर्जन डॉ शिव चरण हांसदा ने रोटरी क्लब के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सदस्यगण प्रत्येक माह रोगियों के लिए फलों का वितरण करते हैं. यह हम सभी के लिए प्रेरक है और कर्तव्य का निर्वहन भी, जिसके जरिए वे समाज के प्रति मानवीय भागीदारी का संबंध स्थापित करते हैं.(नीचे भी पढ़े)

क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि रोटरी अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने को प्रतिबद्ध है और निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर भी, भविष्य में भी हम ऐसे कई योजनाओं को जो समुदाय से सीधे जुड़े हैं के निर्वहन हेतु तत्पर है. क्लब की सचिव हीना ठक्कर ने बताया कि रोटरी क्लब पिछले नौ माह से प्रत्येक महीने सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फलों के वितरण कर रही है. (नीचे भी पढ़े)

यह कार्यक्रम स्व. सांवर प्रसाद जी दोदराजका की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है.फल वितरण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य कृष्ण कुमार दोदराजका, दुर्गेश खत्री, दीपक प्रसाद, रितेश मुंदड़ा, शीतल मुंदड़ा तथा सामाजिक कार्यकर्तानीलेश कुमार, प्रतीक दोदराजका और सदर अस्पताल के ओम प्रकाश सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.







