नयी दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है. 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं. अनुज पहले भी 2 बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं. यूपीएससी 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में एसडीएम के पद पर नियुक्ति मिली थी. अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में काम करते हैं. मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं. अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है. 12वीं में उनके 94 प्रतिशत नंबर आए थे. दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की महिला राजेश्वरी सुवे व तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के अकांश ढुल, चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला, पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर, छठें स्थान पर जिन्निया अरोरा, सातवें स्थान पर एआर राजाह मोहाईदीन, आठवें स्थान पर पक्षाल सेक्रेट्री, आस्था जैन व उज्जवल प्रियंक है. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही आईएएस की टॉप 10 में तीन महिला शामिल है. इस तरह आईएएस के लिए कुल 180 कैंडिडेट्स क्वालीफाई हुए है. इसी तरह आईएफएस के लिए 55 और आईपीएस के लिए 150 कैंडिडेट्स क्वालीफाई किए है. इसी तरह सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए में 507 व ग्रुप बी 195 कैंडिडेट्स क्वालीपायी किए है.इस तरह कुल 1087 केंडिडेट्स क्वालीपाई किए है, जिसमें 446 सामान्य, 104 ईडब्ल्यू्एस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी के केडिडेट्स है.आईएएस में 74 केडिडेट्स सामान्य वर्ग, 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग, ओबीसी के 47, एससी के 28 व 13 एसटी के केडिडेट्स शामिल है. इसी तरह आईपीएस के लिए सामान्य वर्ग में 60, ईडब्ल्यूएस के 15, ओबीसी के 42, एससी के 22 व 11एसटी के केडिडेट्स शामिल है.







