गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के भालकी के पास शुक्रवार को बाइक संख्या जेएच 05 डीएल 1211 दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना पाकर एंबुलेंस घटना स्थल पहुंचकर दोनों युवकों को लेकर उपचार के लिए धालभूमगढ़ अस्पताल के लिए निकल चुका है. (नीचे भी पढ़े)

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक धालभूमगढ़ निवासी बताएं जा रहे हैं. फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और दोनों युवक कहां गए थे और घटना कैसे घटी इसकी जांच गुड़ाबांदा पुलिस कर रही है.







