बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहुंचकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जहां बहरागोड़ा के फरार अभियुक्त मो. शहबाज के विरुद्ध अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने मेरठ की स्थानीय जानी थाना और सिवालखास चौकी पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के पैतृक आवास पर न्यायालय से निर्गत आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया. साथ ही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढोल-बाजा बजवाकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई, ताकि स्थानीय लोगों और परिजनों को सूचित किया जा सके. पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अभियुक्त मो. शहबाज 10 अप्रैल 2026 या उससे पूर्व न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कानून के तहत उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.







