जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 809वां तीन दिवसीय नेत्र शिविर शनिवार को आरंभ हुआ. स्व पी जनार्दन राव की स्मृति में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में सीतारामडेरा स्थित कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित इस शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 124 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की. इनमें से 68 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया.

इन नेत्र रोगियों को शारीरिक स्वास्थ्य जांच के लिए शामिल किया गया, इनमें से उपयुक्त नेत्र रोगियों का रविवार को ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण 8 मार्च को नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ जे एस बेदी, डॉ भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय करेगी. आज जांच सत्र के दौरान स्व पी जनार्दन राव की पत्नी पी जयलक्ष्मी, भाई पी माधव राव, पुत्र पी रामकृष्णा, पुत्रवधु पी सुजाता, पी रोहिणी ने शिविर में शामिल होकर चुने गये नेत्र रोगियों को फल वितरित किया. इस अवसर पर श्री कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी व रेड क्रॉस के पेट्रॉन कृष्ण मुरारी गुप्ता, समाजसेवी गणेश राव मुख्य रूप से उपस्थित थें. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यकर्ता राकेश मिश्र, अशोक कुमार सिंह, अशोक घोषाल, आशीष कुमार, राधेश्याम कुमार, प्रकाशभानु महतो, हीरालाल तथा श्याम कुमार ने जांच सत्र के दौरान महत्पूर्ण भूमिका निभाई.







