रांची : रांची में 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के ट्रॉफी अनावरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन 7 मार्च को किया गया. इस अवसर पर चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफियों का अनावरण किया गया. इसके साथ ही विजेता खिलाड़ियों को प्रदान किए जाने वाले पदकों का भी प्रदर्शन किया गया.कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर सेपक टकरा झारखंड के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से झारखंड में सेपक टकरा खेल को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा.28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 27 मार्च तक ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, रांची में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों/इकाइयों से करीब 700 खिलाड़ी, कोच और अधिकारी भाग लेंगे.आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ झारखंड को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और मजबूत पहचान मिलेगी.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड के सुनील सूर्यात, मिथलेश साहू, मनोज महतो, राजीव रंजन, रत्नेश कुमार, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, उदय साहू, विभूति भूषण अमर, चंचल भट्टाचार्य, श्रीमती अनिका सिंह, शैलेन्द्र कुमार, राजकुमार जैन, अजित सिन्हा, मनोज साहू, उमा रानी, संजय साहू, बुल्लू गोप, मनोज गुप्ता, शिवेंद्र दुबे, सुनील यादव, कुणाल साह,आशेष कुमार, कौशिक दत्ता आदि उपस्थित थे.







