जमशेदपुर: सात मार्च को पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई एसयू-30 एमकेआई फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें वायु सेना के दो जांबाज पायलट, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर शहीद हो गए. यह दुर्घटना जोरहाट एयर बेस से उड़ान भरने के बाद पहाड़ी इलाके में हुई. इस खबर की जानकारी मिलते ही शहर की आम जनता एवं पूर्व सैनिकों में शोक का लहर दौड़ गयी. इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधियों ने मानगो गांधीघाट में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की.(नीचे भी पढ़े)

शहीद पायलटों में स्क्वाड्रन लीडर अनुज जो एक अनुभवी पायलट एवं फ्रंटलाइन सुखोई स्क्वाड्रन का हिस्सा थे. दूसरे फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले 28 वर्षीय पुरवेश युवा और ऊर्जावान ऑफिसर थे, जिन्होंने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर’ में भी हिस्सा लिया था. हम सब शहर के पूर्व सैनिक इस घटना से बहुत मर्माहत हैं. एवं हमेशा भारतीय सेना एवं राष्ट्र के साथ हैं. इस कार्यक्रम मुख्य रूप से सुशील सिंह, दिनेश सिंह, सतनाम सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, उपेंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत प्रसाद, प्रमोद कुमार दास, अनिल कुमार झा, मिथिलेश कुमार सिंह व अजय कुमार सिंह उपस्थित थे.







