जमशेदपुर : बिष्टुपुर भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के संयोजक सन्नी सिंह ने विश्व महिला दिवस के मौके पर तीन महिलाओं का सम्मान किया. सम्मान के रूप में उन्होंने तीनों महिलाओं को केसरिया पटका पहनाया और उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की. (नीचे भी पढ़ें)
जिन महिलाओं का सन्नी सिंह ने सम्मान किया, उनमें स्वास्थ्यकर्मी सोनम एवं अंकिता तथा सफाई कर्मी अंजू मुखी शामिल हैं. इस मौके पर सन्नी सिंह ने कहा कि आम जनता के बीच इन तीनों का योगदान अहम है. अगर ये न हों तो हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ेगा. सन्नी सिंह ने कहा कि सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि महिलाओं का सम्मान हर दिन होना चाहिए.







