जमशेदपुर : जमशेदपुर में क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली मिलन एवं महिलाओं के सम्मान में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन साकची स्थित होटल कैन ए लाइट में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी की पुत्रवधू एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पत्नी डॉ. श्रद्धा षाड़ंगी तथा झारखंड विधानसभा की उत्कृष्ट पूर्व विधायक मेनका सरदार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष सोनी सिंह द्वारा गणेश वंदना से की गयी. इसके पश्चात कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह द्वारा स्वागत भाषण दिया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह द्वारा किया गया. इस अवसर पर कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह और जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा तथा महिलाओं की उन्नति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं परिचर्चा की गयी. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. श्वेता सिंह को इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के झारखंड रीजनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने के लिए तथा बीना सिंह को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इसके अलावा मोनी सिंह को कार्यक्रम का शानदार आयोजन करने के लिए सम्मानित किया गया. होली मिलन के रंगारंग कार्यक्रम में लक्ष्मी सिंह ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं उपस्थित महिलाओं ने गुलाल के रंगों के साथ होली खेलकर इस अवसर को उल्लासपूर्वक मनाया. कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से किरण सिंह, पूनम सिंह, बीना सिंह, सोनी सिंह, निशा सिंह, रितु सिंह सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं.







