रांची : झारखंड की राजधानी रांची के स्मार्ट सिटी परिसर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने अपने आरास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया. इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के अलावा कई दिग्गज राजनेताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी समेत तमाम लोगों ने मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान सारे लोगों ने इफ्तार का आनंद लिया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के पिता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी सारे आगंतुकों का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में कई दलों के विधायक, सांसद, राजनीतिक दलों के लोगों ने हिस्सा लिया.







