
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ साल पूरे होने पर दिये जाने वाले सिक्के का वितरण शुरू कर दिया गया है. मेडल के रुप में तैयार किये गये इस सिक्के का वितरण टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) में किया गया. इस मौके पर सभी कर्मचारियों के बीच इस मोमेंटो को वितरित किया गया. इस वितरण के दौरान विभागीय चीफ रवि प्रकाश, यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, जेडीसी चेयरमैन संदीप बेहरा, कमेटी मेंबर सरोज पांडेय, एके गुप्ता, दिनेश्वर कुमार, हरेकृष्ण दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित थे. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

कोक प्लांट से उठी सबको सिक्का देने का डिमांड
टाटा स्टील के कोक प्लांट के पूर्व कमेटी मेंबर विभाष कुमार शुक्ला ने एक पत्र अध्यक्ष और महामंत्री को सौंपा है. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ साल पूरे होने पर सिक्का का वितरण किया जा रहा है. इसके लिए कट ऑफ डेट 31 मार्च 2020 तक रखा गया है. उन्होंने इस पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा है कि कई नये कर्मचारी कंपनी में बहाल हुए है, जो यूनियन के सदस्य 31 मार्च 2020 तक किसी कारणों से नहीं बन पाये या वे जागरूक नहीं होने के कारण सदस्य नहीं बन पाये है. ऐसे में वे चाहते है कि जो नये कर्मचारी है, जो कंपनी का भविष्य है, उनको भी इस तरह का सिक्क दिया जाये और 31 मार्च का जो कट ऑफ डेट है, उसको समाप्त कर सबके बीच इ सतरह के सिक्का का वितरण किया जाये ताकि सारे लोग लाभांवित हो सके. जो लोग सदस्य नहीं बन पाये है, उनको भी सिक्का देना चाहिए.




