जादूगोड़ा : माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का 15वां दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन आगामी 28-29 मार्च पावड़ा महाल भवन घाटशिला में होगा. जिसको लेकर देश परगना बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में घाटशिला स्थित महाल भवन पावड़ा में तैयारी समीक्षा बैठक हुई. बैठक में धाड़ दिशोम के परगना बाबा माझी बाबा एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक के बाद नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि इस सामाजिक सम्मेलन में असम, बंगाल समेत अन्य राज्यों समेत चाईबासा, राजनगर, पटमदा, बहडागोडा, सरायकेला समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के परगना व माझी बाबा शिरकत करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में आदिवासी संथाल समाज के भाषा संस्कृति, पूजा पद्धति, रिति रिवाज, न्याय प्रणाली, जन्म से मृत्यु तक के क्रियाकलाप को संरक्षित कर पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पेसा कानून के तहत समाज का संचालन कर विकास के मुख्य धारा से समाज को जोड़ने पर चर्चा की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से तोरोप पारगना बाबा हरिपदो मुर्मू, दसमत हांसदा, बैजू टुडू, चांद्राय हांसदा, पारगना आयो पुन्ता मुर्मू, पद्मावती हेंब्रम, घाट पारगना बाबा लखन मार्डी, दुला मुर्मू, देश पारानिक दुर्गा चरण मुर्मू, यादव टुडू, लेदेम किस्कू, विरेन टुडू, मार्शाल मुर्मू, शत्रुघ्न मुर्मू शास्त्रि हेंम्ब्रोम, भादो मुर्मू, रामचंद्र टुडू, बिंदे सोरेन, श्याम टुडू आदि उपस्थित थे.



