जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझाड़ निवासी जयंती चौरसीया के बेटे दिपक चौरसीया (16) और अभय को बंदूक सटा कर अपरहण कर मारपीट और छिनतई करने का मामला सामने आया है. इस मामले में कथित तौर पर चार – पांच नाबालिग पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. प्राप्त जानकारी अनुसार 22 मार्च को दिपक चौरसीया शाम करीब पांच बजे ढोसा कार्नर के पास गया था, जहां दुकान बंद था. तभी उधर से कुछ नाबालिग आये और दिपक के सिर पर बंदूक सटाकर ऑर्मरी ग्राउंड के समीप ले गये. सभी के हाथों में फाइबर और लोहे का चापड़ था. अन्य 20-25 लड़के उनके साथ सम्मिलित हो गये. इस दौरान उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे उसे अंदरुनी चोटे आयी. फिर उसे अभय गुप्ता को बुलाने को कहा गया. उसके साथ भी मारपीट की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
अभय का मुह बंध कर किसी अन्य जगह ले जाया गया, जहां से वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा. मारपीट करने वाले नाबालिग बिरसानगर के है और वे अपना वर्चस्व कायम करने के लिए मारपीट की घटना और छिनतई को अंजाम दिया गया. इस घटना में अभय गुप्ता का मोबाइल और 2 हजार रुपये भी छीनने का आरोपी है. फिलहाल थाना प्रभारी से तत्वरित कार्रवाई की मांग की गयी है.



