रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के बंगाली टोला में नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, वार्ड 17 के पार्षद विनय बर्मन तथा वार्ड 20 की पार्षद सुलेखा दत्ता के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में नगर परिषद के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जहां आयोजन समिति की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया, वहीं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव को आनंद कुमार मुखर्जी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया. पार्षद विनय बर्मन को बीआर सामंत तथा पार्षद सुलेखा दत्ता को तृप्ति सिंह ने बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान जनता के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है. उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे.वहीं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने भावुक होते हुए कहा, “नंदा सर मेरे गुरु हैं, आज उनसे मिलकर मैंने उनका आशीर्वाद लिया, यह मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है.” (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के रवींद्र नंदा, शंकर चक्रवर्ती, विजय बसु, सजन दास, विशु रॉय सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी खासी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.




