बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा – नागुड़साई गांव स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट से विगत दिनों बालू माफियाओं द्वारा बालू खनन करवाने के दौरान मिले द्वितीय विश्व युद्ध काल का अमेरिकी एएन – एम 64 मॉडल का करीब 227 किलोग्राम बम को बुधवार को भारतीय सेना द्वारा डिफ्यूज किया जाएगा. आज सेना के अधिकारीयों की देखरेख में नदी घाट पर मिले बम को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस प्रशासन और सेना के जवानों ने बम मिले स्थल से लेकर एक किमी दूरी तक एरिया को सील कर दिया है ताकी कोई भी वहां तक ना जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार उक्त बम को नदी तट पर गड्डा खोदकर बम को उसमें डाला जाएगा और तार खींचकर दूर से बम को डिफ्यूज करने का काम किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की क्षति ना हो. बम को डिफ्यूज करने के लिए भारतीय सेना की विशेष बम निष्क्रिय दस्ता की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है.



