जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने मरीज के परिजनों के साथ मारपीट की और जमकर गुंडागर्दी की. इस दौरान मरीज के परिजन को जमकर पीटा, जिसका वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में गुंडागर्दी साफ नजर आ रहा है. घटना मंगलवार की है. अस्पताल के मुख्य गेट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सुरक्षाकर्मियों और एक मरीज के परिजन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि एक युवक अपने भर्ती पिता को रिलीज करवाने अस्पताल पहुंचा था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान गेट पर हेलमेट पहनने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से उसकी बहस हो गयी. देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गयी. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा. (नीचे भी पढे़ं)
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.



