जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी में टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से बनाये जा रहे बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी. उक्त बिल्डिंग को टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से टाटा मोटर्स के लिए बनवाया जा रहा था. इसी दौरान सेफ्टी का नियम नहीं मानने के कारण टेल्को कॉलोनी एन 49 की बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां का रहने वाला मानकी गोप है. बताया जाता है कि काम के दौरान ही मानकी गोप अचानक से गिर गया, जिसके बाद उनको तत्काल टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया.
इसके बाद उसको एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. पूरे मामले में सबसे रहस्यमयी मामला यह रहा कि घायल होने के बाद उक्त ठेका कर्मचारी को टाटा मोटर्स अस्पताल नहीं ले जाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




