जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी निवासी कमलजीत सिंह (20) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं आरोपी युवक मिलन घटना के बाद से फरार चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पिता मनोज सिंह ने बताया कि उनके बेटे पर मिलन ने शराब के नशे में चापड़ से हमला कर दिया. तभी उसे आनन फानन में एजीएम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने के बाद रिम्स रेंफर कर दिया गया. वहीं से 12 मार्च को फिर एमजीएम भेजा गया. जहां इलाज के बाद युवक को छुट्टी दे दी गयी थी. बीती रात अचानक युवक का तबीयत बिगड़ा. परिजनों ने पहले उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिकी जांच के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया. वहीं इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक शिव मोटर महौलबेड़ा में पुरानी गाड़ी बेचने का काम करता है. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है. उसकी तलाश जारी है.



