• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 10, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dishom guru library inauguration – साकची में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का हुआ उदघाटन, विधायक पूर्णिमा साहू और मंगल कालिंदी रहे मौजूद, देखिए – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जेएनएसी की दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने फीता काटकर इस आधुनिक लाइब्रेरी की शुरुआत की. शहर के पुस्तक प्रेमियों और विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ी सौगात मानी जा रही है. जिला स्तरीय पुस्तकालय (दिशोम गुरु मेमोरियल लाईब्रेरी) के प्रथम तल में लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, दुकानें, शौचालय, द्वितीय एवं तृतीय तल पर ज़िला विज्ञान केंद्र सह डिजिटल लाइब्रेरी, रीडिंग रूम व शौचालय, चतुर्थ तल में व्यावसायिक उपयोग के लिए सभागार- कुल एरिया 22, 500 स्क्वायर फीट 9300 स्क्वायर फीट एरिया में बना है. कुल भवन में दो लिफ्ट व दो सीढ़ी की सुविधा, पूरे भवन परिसर में अग्निशामक यंत्र की विशेष व्यवस्था की गयी है. जिला स्तरीय पुस्तकालय के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर मंगल कालिन्दी विधायक जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र ने अपने संबोधन में कहा पुस्तक प्रेमियों एवं साहित्य प्रेमियों को शहर में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी के रूप में नया केन्द्र समर्पित किया जा रहा है. लाईब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के छात्र छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधा मिलेगी. इसके अलावे साहित्य एवं पुस्तक प्रेमी भी इस सुविधा से लाभांवित हो सकेंगे. पूर्णिमा साहू विधायक जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र ने अपने संबोधन में कहा यह पुस्तकालय परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा. (नीचे भी पढ़ें)

इससे जमशेदपुर में अध्ययन के नये केन्द्र के रूप में पहचान मिलेगी. लाइब्रेरी में गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुफ्त में स्तरीय पुस्तकें एवं आम पाठकों के लिए एक विश्वस्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी. पूर्व विकास आयुक्त सह पूर्व अपर मुख्य सचिव सह पूर्व नगर विकास विभाग के सचिव अरूण कुमार सिंह ने कहा जिला प्रशासन के द्वारा लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और आम पाठकों के लिए एक विश्वस्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना बहुत हीं सराहनीय कार्य है. इसके बेहतर संचालन एवं रख रखाव में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और आम पाठकों के लिए एक विश्वस्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी. विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ एक वातानुकूलित सभागार, पार्किंग की समुचित सुविधा मिलेगी. भवन के निचले तल पर दुकानों की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा बिल्डिंग में एक डिजिटल लाइब्रेरी के साथ ही एक किताब की दुकान, एक बहुदेशीय हॉल, एक कॉफी शॉप और एक एटीएम की सुविधा मिलेगी. उपायुक्त ने कहा वर्तमान में 8 हजार किताबों की क्षमता वाली दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है. इस लाइब्रेरी में 30 हजार किताबें रहेंगी. पुस्तक प्रेमी यहां बैठ कर किताबें पढ़ सकेंगे. इन किताबों में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, साइंस आदि के अलावा जनरल नॉलेज और बड़े-बड़े लेखकों की किताबें शामिल रहेंगी. भविष्य में इसमें किताबों की क्षमता को 30 हजार तक बढ़ाया जाएगा. इसके अतिरिक्त डिजिटल लाईब्रेरी की सुविधा भी उपलबध कराई जाएगी. (नीचे भी पढे़ं)

उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आने वाले लोग जो भी सुझाव देंगे उसके अनुसार इस लाइब्रेरी की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा. डीसी ने बताया कि इस लाइब्रेरी को संचालित करने के लिए पांच अधिकारियों की एक टीम बना दी गई है. यह टीम इस लाइब्रेरी की गतिविधियों पर नजर रखेगी. लाईब्रेरी के उद्धाटन के मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस लाईब्रेरी से छात्र-छात्राओं को पढ़ने की सामग्री मिलेगी. यही नहीं, प्रतियोगी छात्राओं के लिए भी यहां कई पत्रिकाएं और किताबें होंगी. उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है. भविष्य में सरकार यहां किताबों की संख्या और बढ़ाएगी. सुविधाओं में भी इजाफा होगा. यही नहीं, यहां निरंतर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. यहां बैठ कर छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं. उन्होने बताया कि लाईब्रेरी हेतु लोगों के द्वारा किताबों को डोनेट भी किया गया है. इस अवसर पर मंगल कालिन्दी विधायक जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र, पूर्णिमा साहू विधायक जमशेदपुर पूर्वी के अलावा पूर्व विकास आयुक्त सह पूर्व अपर मुख्य सचिव सह पूर्व नगर विकास विभाग के सचिव अरूण कुमार सिंह, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी मौजूद थे. (नीचे देखें तस्वीर)

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट
खबर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

October 10, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

October 9, 2026
Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा
खबर

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

October 9, 2026
Next Post

jamshedpur rural-चाकुलिया सीएचसी में पीपुलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

west singhbhum ckp utkal divas- चक्रधरपुर में ओड़िया समाज ने मनाया उत्कल दिवस,मातृभाषा की पढ़ाई कराने की सरकार से मांग

west singhbhum ckp- टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर का 5 अप्रैल को रक्तदान शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

Jamshedpur mango jam : मानगो पुल पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रेंगते रहे वाहन, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News