जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बाजार से बाइक चोरी की घटना सामने आयी है. जहां पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. प्राप्त जानकारी अनुसार घटना 3 अप्रैल की रात करीब 9.40 बजे की है. जहां बिरसानगर जोन नंबर 10 निवासी लोकेश नाथ मिश्रा बारीडीह बाजार गये हुए थे. वहीं उन्होंने अपनी बाइक सोमी टेंट हाउस के ऑफिस के सामने खड़ी की थी. जब वह बाजार कर लौटे तो उनकी बाइक गायब थी. उन्होंने खोजबीन की परंतु उनकी मोटरसाइकिल संख्या जेएच05सीजी4264 नहीं मिली. फिर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी और पुलिस के कार्रवाई कर बाइक खोजने की मांग की है.














