रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पद पर पदभार संभालते ही राजू मरांडी ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है. उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का साइड निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है. मरांडी अभियंताओं की टीम के साथ लगातार विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य की स्थिति का जायजा ले रहे हैं. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि विकास कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हो सकें.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान विभाग के सहायक अभियंता ई. श्यामल हांसदा, ई. अमर रविदास, ई. केके भगत सहित कनीय अभियंता ई. प्रकाश उरांव, ई. कृष्णाकांत और ई. सुमित कुमार भी मौजूद रहे. कार्यपालक अभियंता की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है. टोकलो, द्वारपारम और पड़सा बहाल पुल निर्माण कार्य का किया निरीक्षण.टोकलो पुल निर्माण का कार्य 15 दिनों में पूरा करने का निर्देशटोकलो में बन रहे पुल निर्माण कार्य के ठेका कंपनी के डायरेक्टर अनिल यादव को कार्यपालक अभियंता इंजीनियर राजू मरांडी ने कहा कि 15 दिनों के अंदर बचे हुए कार्य को पूरा कर पुल का उद्घाटन करा लें. संवेदक ने कहा निश्चित रूप से 15 दिनों के अंदर सभी कार्य पूरे कर ले जाएंगे.



