
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कुनाबेड़ा गांव के पास बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरे घायल को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटना राजनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक और घायल दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजनगर थाना का घेराव कर जमकर हंगामा किया. स्थिति को देखते हुए.पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया और बाद में उसे बागबेड़ा थाना को सौंप दिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवा ई की जा रही है. वहीं, घटना के बाद मनीष (पाकुड़) सहित अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है. संतोष कुमार, एएसआई, बागबेड़ा थाना ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है. जबकि एक घायल का इलाज टीएमएच में चल रहा है. घटना के बाद लोगों ने थाना का घेराव किया था. दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.



