
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में उत्पादन को बढ़ाने और लगातार बढ़ते डिमांड को देखते हुए नया बदलाव किया गया है. इसके तहत कंपनी के सारे विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को रविवार 18 अक्तूबर को ड्यूटी पर बुलाया गया है. उसके बदले कर्मचारियों और अधिकारियों को 16अक्तूबर यानी शुक्रवार को छुट्टी दी जायेगी. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड विशाल बादशाह की ओर से इसके लिए आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत यह छुट्टी और ड्यूटी में बदलाव किया गया है. सभी डिवीजनल हेड और डिपार्टमेंटल हेड को यह सुनिश्चि कराने को कहा गया है कि वे लोग इस बदलाव को अमल में लाये और सारी सुविधाओं को बहाल कराये.




