जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटि के तत्वावधान में बिष्टुपुर में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. (नीचे भी पढे)

यह कार्यक्रम मुख्य रूप से सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने नई सदस्यता लेने वाले सभी युवाओं का पार्टी का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया. (नीचे भी पढे)

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस की रीढ़ हैं और सुखविंदर सिंह व विनय पाल बारला के नेतृत्व में युवाओं का यह जुड़ाव पार्टी को बिष्टुपुर और संपूर्ण जिले में मजबूती प्रदान करेगा. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में देश में कांग्रेस के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ रहा है. (नीचे भी पढे)

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटि के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महामंत्री ज्योति मिश्रा, आशीष मुखी, सुनील प्रसाद, कौशल प्रधान, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन विनय पाल बारला ने किया.



