रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है. इस साल 95 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए है. परीक्षार्थी www.results.digilockers.gov.in/ से अपनी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है. इस वर्ष कुल 4,24,001 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमे से 4,22,109 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें 4,02,178 छात्र सफल रहे, जिसमें कुल पास प्रतिशत 95.27 फीसदी रहा. वहीं प्रथम श्रेणी में 2,26,957 छात्र सफल हुए, द्वितीय श्रेणी में 1,60,673 फीसदी सफल हुए और तृतीय श्रेणी में 14,548 फीसदी पास हुए. इस वर्ष हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्रा प्रियांशु कुमारी 99.60 फीसदी अंक पाकर टॉपर बनी है. (नीचे पढ़ें टॉपर्स लिस्ट)
रैंक – छात्र-छात्रा का नाम – स्कूल का नाम – जिला – फीसदी
- प्रियंशु कुमारी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल – हजारीबाग – 99.60 फीसदी
- शिवांगी कुमारी – एसएस हाई स्कूल बानो – सिमडेगा – 99.60 फीसदी
- प्रेम कुमार साह – प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा – रांची – 99.60 फीसदी
- सन्नी कुमार वर्मा – सेंट जेवियर्स हाई स्कूल – रांची – 99.60 फीसदी
- दिव्यांशु उरांव – सेंट पैट्रिक हाई स्कूल – गुमला – 99.20 फीसदी
- अखिलेश साह – सेंट पैट्रिक हाई स्कूल – गुमला – 99.20 फीसदी
- वैश्णवी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल – हजारीबाग – 99.20 फीसदी
- जुलिता मिन्ज – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल – हजारीबाग – 99.20 फीसदी
- महताब अंसारी – सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवातर – नवातार – 98.80 फीसदी
- प्रीत राज – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी – रांची – 98.80 फीसदी
- अमिषा कुमारी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल – हजारीबाग – 98.80 फीसदी
- दीप्ति रानी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल – हजारीबाग – 98.80 फीसदी













