
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के कैंटीन कर्मचारियों के बोनस समझौता पर गुरुवार को हस्ताक्षर किया गया. बोनस समझौता को लेकर गुरुवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और टाटा मोटर्स प्रबंधन के बीच वार्षिक बोनस समझौता के लिए बैठक हुई. इसके बाद बोनस समझौता सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच हुआ. बैठक में टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से केशव मणि, यूनियन की ओर से वर्किंग प्रेसीडेंट बीके शर्मा, ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी एचएस सैनी, कैंटीन की ओर से जाने असलम, सुभाष मल्लिक, ललन और मोहम्मद तोशिब मौजूद थे. बोनस के तौर पर सभी कैंटीन कर्मियों को इस साल 11601 रुपये मिलने का समझौता हुआ. इससे सभी मे खुशियों की लहर दौड़ गयी है और कैंटीन कर्मियों ने अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह को धन्यवाद दिया है.






