जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है. पुलिस में जवाहरनगर रोड नंबर 15 से शिबू कामिला को 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में शिबू के अलावा 2 अन्य युवक विशाल पांडे और शिवा पर भी मानगो थाना में केस दर्ज किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं.
(नीचे भी पढ़ें)पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो शिबू को ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया.





