बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में विगत गुरूवार को हुई बारिश और तेज आंधी से 11 केवी का बिजली के खंभे ध्वस्त हो गया था. बिजली के खंभे टूटने से क्षेत्र के कई गांव में बिजली प्रभावित हो गया था और ग्रामीण अंधेरे में थे. सूचना पाकर मानुषमुरिया के मुखिया राम मुर्मु ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक को ट्वीट कर मामले की जानकारी देकर जल्द समाधान करने की मांग की.(नीचे भी पढ़े)
विभाग के पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रविवार को ध्वस्त बिजली के खंभों को विद्युत विभाग के कर्मी ग्रामीणों के सहयोग से दुरूस्त करने में जुट गए हैं. विभाग द्वारा कार्य शुरू करने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और विभाग के पदाधिकारी और मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया है.







