चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में विगत गुरूवार की शाम हुई बारिश और आंधी से माटियाबांधी में भारी तबाही मचाई. आंधी से दर्जनों घर के छप्पर उड़ गए. आंधी और बारिश ने माटियाबांधी पंचायत के बासाडीहा और गंगा गांव में ज्यादा प्रभाव रहा. गंगा गांव निवासी पंचायत के मुखिया जादूनाथ हेम्ब्रम,पदो किस्कू,बासाडीहा गांव निवासी बुका महतो,पेला राम महतो, हीरालाल महतो, मोहित महतो समेत अन्य के घर के छप्पर उड़ गए. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में पंचायत के मुखिया जादू नाथ हेम्ब्रम ने बताया कि बारिश और आंधी से पंचायत में 12-15 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि वे इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दूरभाष पर दी है परंतु अबतक विभाग द्वारा पहल नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि आंधी से प्रभावित आश्रित परिवार को अबतक ना तो विभाग द्वारा और ना ही किसी जनप्रतिनिधि द्वारा सहयोग नहीं मिला है.







