जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना की एक बैठक रविवार शाम भुइयाडीह पटेल नगर मैदान में जिलाध्यक्ष मोहित सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई. बैठक में आगामी महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई तथा संगठन की जिला इकाई के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में सर्वसम्मति से राकेश कुमार सिंह को जिला मंत्री, संजय सिंह को जिला सचिव एवं श्रवण सिंह को सिदगोड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया. उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव कमलेश सिंह, हरि सिंह राजपूत, सरायकेला जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, मनोज सिंह, मधु सिंह, संजय सिंह, आशीष सिंह, संदीप सिंह, मोलू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया.







