गालूडीह: गालूडीह पुलिस ने न्यायालय के लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी के घर रविवार को इश्तेहार चिपकाया है. इस इश्तेहार के तहत वारंटी को न्यायालय में ससमय आत्मसमर्पण करने की बात कही गयी है. गालूडीह थाना के एसआइ मिथिलेश कुमार मौर्या ने बताया कि बड़ाखूर्शी पंचायत के छोटाखुर्शी गांव निवासी राकेश महतो, पिता नवीन महतो के घर वारंटी इश्तेहार चिपकाए हैं. राकेश महतो थाना कांड संख्या 1307/2019 आईपीसी धारा 376, 379, 506 के तहत वारंटी है. पुलिस ने बताया के आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की जाएगी.







