चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत के मुढ़ाठाकुरा गांव में सार्वजनिन भीम मेला कमेटी के तत्वावधान में 76वां छह दिवसीय श्रीश्री सार्वजनिन भीम पूजा एवं मेला का आयोजन शनिवार से शुरू होगा. शनिवार रात में मेला का उद्घाटन होगा. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है. कमेटी द्वारा भीम देव की 14 फीट ऊंची मूर्ति बनाई गयी है. कमेटी के संरक्षक बुबाई दास ने बताया कि शनिवार की रात पुजारी अमर दीक्षित और चंचल दीक्षित द्वारा भीम देव की पूजा अर्चना कराई जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
उसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा. रविवार को दोपहर तीन बजे स्पोर्ट्स तथा रात्रि 9 बजे मनोरमा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पूजा को सफल बनाने में संरक्षक अभय मोहंती, भूदेव पाल, दीनबंधु सिंह, देवाशीष मोहंती, देबू पाल, नटराज महापात्र, अध्यक्ष परिमल दास, सचिव प्रकाश माइती, कोषाध्यक्ष मानस पाल, नीपन पाल, समेत अन्य जुटे हुए हैं.



