जमशेदपुर : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने विशेष कोटे के तहत सामाजिक कार्यकर्ता एवं रांची निवासी अरुण जोशी को दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) का क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) का सदस्य मनोनित किया है. यह कार्यकाल दो वर्ष का होगा. अपनी नियुक्ति पर अरुण जोशी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तथा राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रेलवे के विकास में अपना पूर्ण योगदान देंगे. रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट कार्य, नई रेल गाड़ियों के संचालन, रेलवे स्टेशनों पर खानपान सुविधा में सुधार तथा यात्रियों को रेलवे में किसी तरह की परेशानी न हो इस तरह के सुझाव जोनल मीटिंग एवं समय-समय पर सुझाव भेज कर संबंधित रेल अधिकारियों को अवगत कराएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकता) क्षेत्र अंतर्गत रांची, खड़गपुर, आद्रा एवं चक्रधरपूर रेलमंडल आते हैं. श्री जोशी का जेडआरयूसीसी में मनोनयन होने पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के रेल प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम, भाजपा नेता शिव कुमार सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष बरुण साहू, चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, रवि शंकर शर्मा, किशन शर्मा, डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी, संदीप नागपाल, प्रेम कटारुका, टाटानगर के रेल फैंस ज्योति प्रसाद, शशांक स्वाइं, मनोज बजाज, अशोक पुरोहित, रमेश शर्मा, कमल शर्मा (कल्लू), नथमल शर्मा के अलावा कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री जोशी को बधाई दी.



