चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बेंद गांव में यंगस्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंद और नयन एलेवेन के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर रॉयल चैलेंजर्स ने कब्जा जमाया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर मोहंती ने प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी कर किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभा का विकास होता है. (नीचे भी पढ़े)
कहा की ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है कमी है एक बेहतर मंच की. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा की खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे और अपना नाम रोशन करें. मौके पर विजेता टीम को 10 हजार रूपए और ट्रॉफी उप विजेता टीम को 7 हजार रूपए और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया.मौके पर झामुमो नेता अमीर पोलाई,बिश्वजीत भोल, सब्यसाची मोहंती,रूपा दास,मिथुन कर, कमेटी के अध्यक्ष तोतन खामराय,सचिव मानस खामराय, मनोज खामराय,गणेश बेरा,नंदन पात्र,अरूप नंदी,आकाश पोलाई, दीपक खामराय, प्रशांत दास, राहुल पोलाई, अजय दलाई, सोमेन माईती, विकास साव, विष्णु राणा समेत अन्य उपस्थित थे.



