गालूडीह: रविवार को उलदा पंचायत के पुतड़ु गांव में पूर्व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि हायदल मांझी की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर आयोजित करने को लेकर बैठक की गयी. जिसमें इस साल के रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से 16 फरवरी रविवार को रक्तदान शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया गया. शिविर के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है. आयोजन कमेटी द्वारा शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए अपील की गयी है. इस मौके पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो, डॉ आदित्य महतो, हायदल मांझी, अजित महतो, कांतो महतो आदि उपस्थित थे.



