जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, अव्यवस्थित पार्किंग तथा लगातार हो रही दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर अप्पू तिवारी द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता सामने आए. भूख हड़ताल स्थल पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मजदूर नेता बंटी सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता सागर राय, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल, बजरंग सेवा समिति के जिला अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा, युवा भाजपा नेता चिंटू सिंह, वीर सिंह, नवीन तिवारी, आजसू जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, परवीन प्रसाद अभिषेक ओझा, अरुण शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और अप्पू तिवारी की मांगों का समर्थन किया. इस दौरान गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचकर एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. उनके आग्रह एवं जनहित में दिए गए समय को स्वीकार करते हुए अप्पू तिवारी ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी बीच टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से सड़क एवं संबंधित व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसे आंदोलन की प्रारंभिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है. अप्पू तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि गोलमुरी क्षेत्र में आम लोगों की सुरक्षा, व्यवस्थित पार्किंग और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए था. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए एक सप्ताह के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया गया है. यदि निर्धारित समय में ठोस समाधान नहीं हुआ, तो जनहित में आगे की रणनीति तय की जाएगी. अनशन पर उमाशंकर सिंह, देवाशीष चौधरी, मुकेश रवि, शिवा कुमार, शशांक तिवारी, विवेक दहियारे, नवीन कुमार, श्रीधर कुमार, विकास कुमार, उमेश प्रसाद, लवकुश कुमार, विनय जी समेत अन्य मौजूद रहे. उन्होंने समर्थन देने वाले सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, मजदूर नेताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की एकजुट आवाज से ही व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव है.




