जमशेदपुर : आज ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन झारखण्ड प्रांत का वनभोज कार्यक्रम टेल्को थीम पार्क में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के वितरक भाइयों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के अलावा अन्य तरह का आयोजन भी रखा गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होकर सभी वितरक भाई बहुत खुश हुए. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं जलपुरुष के नाम से प्रसिद्ध राजकुमार सिंह थे जिन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि वे अब आगे से जमशेदपुर के वितरक साथियों के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. उनके सौजन्य से आज वितरक भाइयों में उच्य क्वालिटी की विंडचीटर का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजित सिंह ( टिक्कू ), वीरू पांडे, नीरज सिंह (राघो) सुरेंद्र सिंह पिंटू,शिव शंकर सिंह, रवि शंकर सिंह, मजोज कपूर, प्रमोद कपूर और अन्य लोगो ने मुख्य भूमिका निभाई.



