
रांची : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे झारखंड आ रही है. वह रांची के बीआइटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. इसके बाद 15 फरवरी को दिल्ली लौट जायेंगी. उनके रांची आगमन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसको लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची स्थित राजभवन में ठहरेगी. इसको देखते हुए रांची में आवागमन की अलग से व्यवस्था की गयी है. सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो इंट्री लगा दी गयी है. वहुं शाम 3 से 7 बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों का भी प्रवेश रोक दिया गया है. शाम 3 से शाम 6 बजे तक कांके, रातु, कांठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली रोड से होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हाटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम किया जायेगा. कांके रोड, रातु रोड, कटहल मोड़, कांठीडांड की ओर से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड लालपुर चौक और कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते है. कई सड़क को डाइवर्ट और स्टॉर भी किया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
14 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों से रांची प्रशासन ने अपील की है कि जिनका फ्लाइट शाम 4 से 5.30 बजे के बीच है, वे 3.30 बजे तक एयरपोर्ट पहुच जाये. 15 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले यात्री जिनका फ्लाइट समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच है, वे सुबह 11.30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाये. 14 और 15 फरवरी को शहर से एयरपोर्ट जाने के लिए सदाबहार चौक और घाघरा रोड से हेतु बस्ती के रास्ते से जा सकते है. मैट्रिक और इंटर की परीक्षार्थियों को कहा गया है कि सुबह की पाली वाली परीक्षा के लिए छात्र और शिक्षक सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाये. वहीं, दूसरी पाली के परीक्षार्थी अपना परीक्षा केंद्र दोपहर 12 बजे तक पहुंच जाये.














