सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरगीडीह निवासी हर सिंह हांसदा नामक युवक को गुरुवार की शाम करीब 6.00 बजे के आसपास खेत से लौटने के क्रम में एक विषैले सांप ने डंस लिया. इसके बाद उसे काफी तेज की जलन हुई. (नीचे भी पढ़े)

युवक ने दिलेरी दिखाते हुए सांप को झपट्टा मारकर पकड़ लिया और एक बोतल में बंद कर अपने साथ सदर अस्पताल सरायकेला लेकर पहुंच गया. उसके बाद चिकित्सकों द्वारा उसे एंटी स्नेक वेनम दिया गया है एवं जगे रहने की हिदायत दी गई है.














