जमशेदपुर : जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी पुलिस ने ओलीडीह टैंक रोड निवासी आदित्यनाथ मिश्रा के घर में हुई चोरी के मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए चोरी के आरोपी उलीडीह के ही फुटबॉल मैदान के निकट रहनेवाले गौरव शंख उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से घरेलू इस्तेमाल वाला एक गैस सिलेंडर, एक जोड़ा पायल एवं एक चांदी का मंगटीका बरामद किया है. पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि उलीडीह टैंक रोड निवासी आदित्यनाथ मिश्रा ने उलीडीह थाना में अपने घर से गैस सिलेंडर, एक स्टैंड फैन, एक जोड़ा चांदी की पायल एवं चांदी का मंगटीका चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद ओपी प्रभारी ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान आरंभ किया. उलीडीह थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 12 घंटे के अंदर चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए चोरी गये सारे सामानों के साथ चोरी में शामिल एक अपराधी को धर दबोचा. पुलिस ने उसके पास से चोरी गई कई सामग्रियां भी बरामद कर ली, जिनकी कीमत करीब 16 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस द्वारा जांच अभियान में पकड़े गए अपराधी की पहचान उलीडीह फुटबॉल मैदान के पास रहने वाले गौरव शंख उर्फ चिंटू के रूप में की गई. पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.














