सरायकेला: एसपी के निर्देश में चलाए जा रहे अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 14.4 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया. इस कड़ी में चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में थाना प्रभारी चौका के साथ ग्राम मुटुदा में करीब 09 एकड़ अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
विनष्टिकरण अभियान में एसएसबी 26 बटालियन के कमांडेंट एवं डिप्टी कमांडेंट भी उपस्थित थे और उनके साथ मिलकर ड्रोन कैमरा के माध्यम से क्षेत्र में हो रहे अफीम की खेती पर निगरानी रखी गई एवं सर्च अभियान चलाया गया. इसी तरह ईचागढ़ थाना अंतर्गत थाना प्रभारी ईचागढ़ के नेतृत्व में ग्राम चिमटिया में करीब 1.5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया. वहीं कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी कुचाई के नेतृत्व में ग्राम दामादीरी में करीब 03.90 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्टीकरण किया गया. इसके साथ ही सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत इस फसलीय वर्ष 2024-25 में अब तक करीब 583 एकड़ भूमि पर लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया है.














